हिंदी दिवस 2022
हिंदी दिवस हो और शिव नाडर में मज़ेदार गतिविधियां न हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है?
14 सितंबर 2022, बुधवार जो हमारी राजभाषा हिंदी को सम्मान देने का दिन है। हम सभी ने मिलकर हिंदी से जुड़ी बहुत सी गतिविधियां की।
शुरुआत हुई पुस्तक मेले से...
एकलव्य और इकतारा प्रकाशन ने विद्यालय में हिंदी की ख़ूबसूरत और मज़ेदार किताबों से चार चांद लगा दिए। विद्यालय में बच्चों के लिए funशाला के तहत् विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गईं जिसमें बच्चों को बेहद मज़ा आया।
वहीं श्याम सुशील जी , जो हिंदी बाल साहित्य के क्षेत्र में जाने माने लेखक हैं के साथ हुई बच्चों और शिक्षक - शिक्षिकाओं की वार्ता और हिंदी पुस्तकालय के उदघाटन ने बच्चों के लिए साहित्य लिखने का नया दरवाज़ा खोल दिया। अंत में कक्षा 7 की हिंदी दिवस की प्रार्थना सभा से हिंदी दिवस का यह महत्त्वपूर्ण दिन अगले साल फिर से आने के इंतज़ार में समाप्त हुआ.