अंतर्सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता
विद्यालय के परिसर में 10 नवम्बर 2022 को अंतर्सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें माध्यमिक विद्यालय (Middle School) के कक्षा 6 से 8 के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी निभाई| प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के सार्वजनिक मौखिक कौशल को निखारना और उन्हें अपने विचार और राय व्यक्त करने हेतु मुखर होना सिखाना था| सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को व्यक्त किया|
प्रतियोगिता का विषय - मानसिक स्वास्थ्य के लिए 'धीमा जहर' है सोशल मीडिया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार से हैं –
स्थान |
प्रतिभागी का नाम |
कक्षा |
सदन |
I |
वंदिता अरोड़ा और आयुष्य विरमानी |
6 कान्हा और 8 गीर |
Lion & Panther |
II |
शब्द सचदेवा |
7 सरिस्का |
Leopard |
III |
हिमाक्षी अधाना |
6 सरिस्का |
Panther |